मानसून में रखें सेहत का ध्यान ! खाएं ये चीजें, इनका करें 100 प्रतिशत परहेज

मानसून का सीजन भले ही गर्मियों से राहत देता प्रतीक होता है, लेकिन हकीकत यह भी है इस मौसम में कई तरह की जल और वायु जनित बीमारियां भी जन्म ले लेती हैं। अतएव, इस सीजन में विशेष रूप से सावधान रहने की आवश्यकता है। यहां हम आपको उन फूड्स के बारे में बतायेंगे, जो आपको मानसून के दौरान कतई नहीं खाने हैं।

Healthy Foods in Monsoon : कहा जाता है कि सबसे बड़ा उपचार परहेज है। यदि हम बीमार पड़ते हैं तो हमें दवाओं का सेवन करना पड़ता है, लेकिन क्या ही अच्छा हो यदि हम बीमार ही नहीं पड़ें। ऐसा सिर्फ तभी हो सकता है कि हम किसी भी प्रकार के संभावित रोगों से बचने के लिए मौसम के अनुसार परहेज से रहना शुरू कर दें।

मानसून में बिल्कुल न खायें यह चीज़ें —

Foods to avoid in monsoon : यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि बारिश के सीजन में आपको किन—किन चीज़ों को खाने से बचना चाहिए।

मानसून

1- स्ट्रीट फूड

आजकल सोशल मीडिया में बड़ी संख्या में फूड ब्लॉगर्स ने तहलका मचा रखा है। यह लोग अकसर घर के बाहर के खाने, स्ट्रीट फूड, जंक फूड, तला—भुना भोजन आदि का प्रचार करते दिखते हैं। हमें यदि स्वस्थ रहना है तो सबसे पहले इन फूड ब्लॉगर्स के चेनलों को ब्लॉक ही कर देना चाहिए। जिसका बड़ा कारण यह है कि यह लोग पैसा कमाने के लिए कुछ भी कर देते हैं। हमें ऐसा भोजन खाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, जिनका सेवन हमारे लिए बहुत घातक हो सकता है। अतएव आपको चाहिए कि मानसून सीजन में कोई भी स्ट्रीट फूड जैसे चाउमिन, चाट, पानीपूरी, भेलपूरी, छोले—भटूरे आदि किसी भी सड़क पर गंदगी में बिकने वाले भोजन को नहीं लेना है। इसका कारण यह है कि बरसात में सबसे ज्यादा ​कीटाणु इन स्ट्रीट फूड के माध्यम से सक्रिय हो जाते हैं। ​जो आपको बहुत बीमार बना सकते हैं।

2- हरी सब्जियों का सेवन

अब आप यह पढ़कर हैरान हो जायेंगे कि जिन हरी सब्जियों की चिकित्सक बहुत तारीफ करते हैं, वह घातक कैसे हो सकती हैं ! दरअसल, हरी सब्जियां सेहत के लिए अच्छी हैं, लेकिन मानसून सीजन में यही सब्जियां आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं। चिकित्सकों के अनुसार पत्ता गोबी, पालक आदि सब्जियों में इन दिनों फंगस और बैक्टीरिया ​इनफेक्शन हो सकता है। पत्तेदार सब्जियों में कीड़े सबसे आसानी से पनपते हैं। अगर गलती से भी ऐसा कुछ खा लिया तो आप को उल्टी—दस्त जैसी समस्या हो सकती है।

3- तला—भुना व मसालेदार भोजन

अकसर लोग बरसात के दौरान पकौड़ी, ब्रेड पकौड़ा या फिर कोई अन्य मसालेदार चीज खाना पसंद करते हैं। इस तरह के खाने से शरीर में फैट और पित्त बढ़ता है और इसको मानसून सीजन में खाने से कई तरह के रोग होने की संभावना है।

मानसून

4- मशरुम न खायें

चिकित्सकों के अनुसार बरसाती सीजन में मशरूम खाने से बचना चाहिए। जिसका कारण यह है कि जमीन में उगने वाली मशरूम में इन दिनों इनफेक्शन अधिक होता है।

5- घातक है दही का सेवन

बरसात के दौरान दही खाना बहुत नुकसानदायक होता है। दही का सेवन गर्मियों में जहां लाभदायक होता है, वहीं मानसून सीजन में इसमें बैक्टीरिया पनप जाता है। जो सेहत के लिए काफी नुकसानदायक है।

6- मांसाहार से बचें

मानसून के दौरान सी फूड या किसी भी प्रकार का मांसाहार नहीं करना चाहिए। पहले तो मांस खाना किसी भी सीजन में अच्छा नहीं है, लेकिन यदि आप खाना ही चाहते हैं तो इसका सेवन सिर्फ सर्दियों के मौसम में कर सकते हैं।

7- सलाद भी नहीं

सेहत के लिए वरदान कहे जाने वाले कटे हुए सलाद में भी बैक्टीरिया का खतरा मानसून सीजन में रहता है। खास तौर पर अगर सलाद बहुत पहले काट दिया गया हो तो यह घातक हो सकता है।

मानसून में खूब खाएं ये चीजें, सेहत के लिए वरदान —

हमने आपको बता दिया कि मानसून के दौरान क्या नहीं खाना चाहिए। यहां हम यह बतायेंगे कि इस सीजन में ऐसी क्या चीजें हैं, जो खाना आपकी सेहत के लिए वरदान होगा।

मानसून के दौरान हमें ताजे फल और सब्जियों को खाना चाहिए। जैसे लौकी, तोरी, भिंडी, परवल, करेला जैसी सब्जियों को अपने डाइट मे शामिल करें। मौसमी फल जैसे सेब, अनार, नाशपाती आदि का सेवन करें। अदरक—तुलसी की चाय, सब्जियों का सूप आदि ले सकते हैं।

हमेशा ताजी बना भोजन ही करें।

अंत में सबसे बड़ी बात कि बरसाती सीजन में यदि आप अपने घर का खाना खायेंगे तो बीमार पड़ने की संभावना बहुत कम रहेगी। वहीं, बाजार का खाना पूरी तरह बंद कर देने से आपके पैसे भी बचेंगे। यकीन मानिए, घर में अपनी मां या पत्नी के हाथ से बने भोजन से बेहतर कुछ नहीं है।

नैनीताल में घूमने की जगह | Places to Visit in Nainital | Tourist Places