दुनिया की सबसे महंगी फिल्म अवतार- द वे ऑफ वाटर 16 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है। रिलीज होते ही फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कमाई की ताबड़तोड़ शुरुआत की हैं।

फिल्म ने पहले दिन 41 करोड़ तो दूसरे दिन 45 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म का नेट कलेक्शन कुल 86 करोड़ हो गया है, हालांकि 2 दिनों के ग्रॉस कलेक्शन की बात करे तो फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।

तो वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो फिल्म ने दो दिनों में करीब 1700 करोड़ की कमाई कर ली है। जबकि फिल्म 250 मिलियन डॉलर्स यानि 2000 हजार करोड़ रुपए में बनी है।

फिल्म को भारत में इंग्लिश और हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया गया है।

फिल्म में सैम वाशिंगटन, जोई सल्डाना, स्टीफन लैंग, क्लिफ कर्टिस और केट विंसलेट ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म 3 घंटे से भी ज्यादा समय की हैं।

अवतार फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2009 में रिलीज हुई थी। इसने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे। ये अब तक के सिनेमाई इतिहास की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है।

इसने पूरी दुनियाभर में करीब 19 हजार करोड़ का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। फिल्म को रिलीज हुए 13 साल हो गए हैं लेकिन कमाई के मामले में फिल्म अभी भी टॉप पर है।

फिल्म के डायरेक्टर जेम्स कैमरून (James Cameron) की मां शर्ली कैमरून ने एक सपना देखा था, जिसमें उन्होंने एक नीले रंग की लड़की को देखा जिसकी लंबाई करीब 12 फीट थी।

एक सपने से आया फिल्म अवतार का कॉन्सेप्ट

मां ने जेम्स को ये सपना सुनाया तो उन्हें एक ऐसे ग्रह की कहानी का आइडिया आया जिस पर नीले रंग के लोग रहते हैं, जिनकी ऊंचाई 10 से 12 फीट की होती है।

ये वो समय था जब जेम्स ने टाइटैनिक बनाने के बारे में भी नहीं सोचा था। इसके बाद उन्होंने पहले टाइटैनिक बनाई और उसके 12 साल बाद अवतार आई। अवतार के 13 साल बाद इसका दूसरा भाग आया है।

अवतार से पहले टाइटैनिक दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी, फिर 2009 में आई अवतार ने ये रिकॉर्ड तोड़ा।

चाक्षुक, इमर्सिव, अंचभे में डालने वाली, अनबिलीवेबल, और सिनेमाई लिहाज से एकदम नया एक्सपीरियंस। मोशन कैप्चर इससे पहले भी देखा है लेकिन इस फिल्म जैसा रिफाइन्ड और रियल कभी नहीं देखा है।

तो कैसी है अवतार-2

अवतार-2 में नीले परग्रही ह्यूमनॉयड्स और इस ग्रह की जैव विविधता को देखते हुए लगता नहीं कि ये सब एकदम काल्पनिक तत्व हैं।

बल्कि लगता है कि उस डॉक्यूमेंट्री की तरह ही कोई फिल्ममेकर इस छुपी हुई दुनिया में गया है और वहां जाकर चमत्कारिक ढंग से शूट कर आया है।

इस अवतार सीरीज़ की कहानी शुरू हुई थी साल 2154 में। आज से कोई सवा सौ साल आगे। जब धरती पर सारे प्राकृतिक संसाधन खत्म हो चुके हैं।

और रिसोर्स डिवेलपमेंट एडमिनिस्ट्रेशन नाम की एक अमेरिकी कंपनी पैंडोरा नाम के एक ग्रह, जो कि असल में एक चंद्रमा है, उसके दुर्लभ खनिजों और संपदा को लूट रही है।

धरती जैसे दिखने वाले इस ग्रह के वासी कहलाते हैं - नावी। जो ह्यूमनॉयड हैं। यानी गैर-इंसान, लेकिन इंसान जैसे दिखने वाले। ये इस बाहरी आक्रमणकारियों से लड़ रहे हैं।

इन आक्रमणकारियों की फौज में नेतृत्व कर रहा है कर्नल क्वारिच का दुष्ट किरदार....।

All Photo credit- twitter/ @officialavatar

जो भी हो अगर हम ही फिल्म की पूरी कहानी बता देंगे तो आपको देखने में मजा नहीं आएगा तो जाइये अपने नजदीकी सिनेमाघर में देखें Avatar: The Way of Water।